शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

NCERT-भूगोल-कक्षा-07-अध्याय-07-बस्तियां किसे कहते हैं-बस्तियां का अर्थ-settlement in hindi-स्थाई बस्ती किसे कहते हैं-अस्थाई बस्ती-ऋतु प्रवास क्या है-ऋतु प्रवास को परिभाषित कीजिए-ऋतु प्रवास कौन करता है-seasonal migration meaning in hindi-बकरवाल जनजाति-ग्रामीण बस्ती नगरीय बस्ती किसे कहते हैं-नगरीय बस्ती की विशेषताएँ क्या हैं-भारत में परिवहन के प्रकार बताइए-sthal parivahan ke prakar bataiye-सार्वजनिक परिवहन के प्रकार-rail marg parivahan-भारत में रेलमार्ग की कुल लंबाई कितनी है-जलमार्ग परिवहन की उपयोगिता बताइए-अंतर्देशीय जलमार्ग किसे कहते हैं-भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग-संचार किसे कहते हैं-कृत्रिम उपग्रह किसे कहते हैं-कृत्रिम उपग्रह के उपयोग-In-hindi-artificial satellite meaning in hindi-कृत्रिम उपग्रह के बारे में जानकारी-उपग्रह क्या है

 

       प्रधान शब्दावली    


👉NCERT-भूगोल कक्षा-07 👀



बस्तियां/Settlement 




  • किसी निश्चित स्थान पर निम्नलिखित कारणों से प्रेरित होकर जब मनुष्य एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में आवास के साथ निवास करता है तब उसको बस्ती कहते हैं

👉NCERT-भूगोल कक्षा-06 👀

 


स्थाई एवं अस्थाई बस्ती/ Permanent & Temporry Settlement 



  • उपरोक्त परिभाषा से अलग वह बस्ती है जोकि किसी उद्देश्य विशेष की पूर्ति अथवा समय प्रवास के लिए बनाई जाती है अस्थाई बस्ती कहलाती है।
  • उदाहरण के रूप में 
  1. किसी वृहद परियोजना के निर्माण काल के समय बस्तियों का बसाना अथवा
  2. ने जंगल अथवा मरुस्थली एवं पर्वतीय क्षेत्रों में जो लोग निवास कर रहे हैं उन निवासियों के द्वारा यह मानकर कि प्राकृतिक आपदा के उपरांत उपजी स्थिति में हम विस्थापित हो सकते हैं वह अस्थाई बस्तियों का निर्माण करते हैं।
  3. यह अलग विषय है कि वह किसी प्राकृतिक आपदा के अनुपस्थिति में वहां लंबे समय तक निवास कर सकते हैं किंतु वह स्थाई बस्ती के समान सुविधाओं का सृजन नहीं करते तथा वह एक प्रकार से प्रवास के रूप में ही निवास करते हैं।
 
  1. हमने अनेक बार अनुभव किया होगा कि जब भी कभी हमारे निकटवर्ती क्षेत्र में किसी विशाल अट्टालिका का निर्माण होता है तब वहां पर श्रमिक वर्ग का एक समूह अस्थाई घर, जो की टीन और ईट का बना हुआ होता है, मे निवास करते हैं यह भी एक अस्थाई बस्तियों का उदाहरण हैं।

 

ऋतु प्रवास/ Seasonal Migration

      
  • ऐसा निवास जोकि ऋतु विषयात्मक होता है अर्थात ऋतु के अनुसार अपने निवासी स्थान में परिवर्तन करते हैं ऋतु प्रवास कहलाता है।
      
  • अनेक ऐसी जनजातीय हैं जोकि ऋतु प्रवास करती हैं।
  • ऐसी एक प्रमुख जनजाति बकरवाल जनजाति है जो कि ग्रीष्म ऋतु के आने पर अपनी बकरी तथा पेड़ों को पहाड़ी क्षेत्रों में ले जाते हैं कथा एक अस्थाई प्रवास के अंतर्गत ग्रीष्म ऋतु में पहाड़ी क्षेत्रों में ही निवास करते हैं।
  • शीत ऋतु के प्रारंभ होने पर पुनः पहाड़ के निचले क्षेत्र अथवा घाटियों में आ जाते हैं।ध्यान देने वाला तथ्य यह भी है कि मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षी भी ऋतु प्रवास आवागमन करते हैं।
  • एक अन्य तथा महत्वपूर्ण उदाहरण में हम लोग ग्रीष्म ऋतु के समय पहाड़ की ओर जाते छुट्टियां बिताने के नाम पर या अन्य किसी कारण से जाते है लेकिन मूल कारण क्योंकि संपूर्ण भारत में बहुत अधिक गर्मी हो रही होती है तब हम कुछ समय के लिए पहाड़ पर रहने के लिए जाते ताकि गर्मी से कुछ समय के लिए शांति मिलती है यह भी एक प्रकार का ऋतु आधारित प्रवास है।
  • इसका यदि और अधिक सटीक उदाहरण मैं आपको दु तो मेरी बड़ी बहन हिमाचल प्रदेश में वहां के स्थाई निवासी के रूप में रहती है जिस स्थान पर वह रहती है वह बहुत बड़ी अट्टालिका है जहां पर लगभग 100 से ऊपर संख्या में मकान है। लगभग 40% मकान की संख्या ऐसी है जहां लोग गर्मियों के समय में आकर चार से पांच महीने निवास करते तथा शीत ऋतु प्रारंभ होते ही वह पुनः चंडीगढ़ या फिर निकटवर्ती क्षेत्र में यहां तक की दिल्ली लौट जाते।


👉 अन्य विषय की अध्ययन सामग्री के लिए साइटमैप देखें 👀 


 

ग्रामीण बस्ती/ Rural Settlement

      
  • ग्रामीण परिवेश में निर्मित हुई बस्ती को ग्रामीण बस्ती कहेंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र की बस्ती की विशेषता यह है कि वह अपने पर्यावरण के अनुकूल निवास करते हैं।

 

नगरीय बस्ती/ Urban Settlement

        


  • वह बस्ती जो कि नगरीय क्षेत्र में स्थापित की जाती है नगरीय बस्ती कहलाती है।
  • नगरीय बस्तियों की विशेषता यह होती है कि वह अपने पर्यावरण में यथासंभव परिवर्तन करके बस्तियों को स्थापि करते हैं।
  • जैसे कि नगरीय क्षेत्र में
  1. अट्टालिका एवं भवन का निर्माण
  2. हवाई पट्टी का निर्माण
  3. जल संसाधनों के लिए जल की टंकी का निर्माण या
  4. जल उपलब्धता के लिए पाइप लाइन का बिछाना
  5. जल निकासी की सुविधा करना
  6. रेलवे स्टेशन अथवामनोरंजन स्थल का निर्माण इत्यादि में मानवीय हस्तक्षेप के द्वारा नगरीय बस्ती में मनुष्य पर्यावरण में रूपांतरण करता है।

👉समस्त पृष्ठ-लिंक-पृष्ठ-All-Pages-LINK-Page👀


 


परिवहन/ Tranportation

        
  • आवागमन का वह साधन जिसके अंतर्गत मनुष्य, समान अथवा सेवा को एक स्थान से दूसरे स्थान अर्थात उसके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाता है परिवहन कहलाता है।
  • वैश्विक एवं भारत के स्तर पर परिवहन के चार प्रमुख सार्वजनिक प्रकार के साधन है।
  1. सड़क मार्ग
  2. रेल मार्ग
  3. जलमार्ग तथा
  4. वायु मार्ग।



 


रेल मार्ग परिवहन / Rail Transport

  • भारत का रेल मार्ग विश्व का चौथा सबसे लंबा रेलमार्ग है।
  • इस की कुल लंबाई 68000 किलोमीटर से अधिक की है।
  • सबसे लंबे रेल मार्गो में
  • USA है जिसकी कुल लंबाई लगभग 250000 किलोमीटर की है
  • 1,00,000 किलोमीटर के साथ CHINA तथा  
  • लगभग 85500 किलोमीटर के साथ RUSSIA है।
  • भारत सरकार का लक्ष्य है कि अगले 3 वर्षों में भारतीय रेल भाग विश्व में नंबर 3 की स्थिति में आ जाए।


 

जल मार्ग परिवहन/ Water Way

       
  • राष्ट्रीय जल मार्ग अधिनियम 2016 के अंतर्गत भारत में कुल 111 अधिकारी अंतर्देशीय जलमार्ग चिन्हित किए गए हैं
  • इसमें सर्वाधिक प्रमुख वाराणसी हल्दिया अंतर्देशीय जलमार्ग 01 है
  • जिसकी कुल लंबाई 1620 किलोमीटर तथा 13/11/2018 को इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

    महत्व/ उपयोगिता-
  • जल मार्ग परिवहन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपयोगिता यह है कि विश्व का तथा भारत का लगभग 95 से 97% व्यापार जल मार्ग अर्थात समुद्री करने के माध्यम से ही होता है।
  • इस तथ्य से हम लोग अनुमान लगा सकते हैं कि वास्तव में हम परिवहन के रूप में रेल परिवहन या सड़क परिवहन को मूल रूप से देखते हैं जबकि किसी देश की अर्थव्यवस्था का आधारभूत परिवहन जल मार्ग परिवहन है।

👉 यह भीअध्ययन करें 👀 


 

अंतर्देशीय जलमार्ग एवं समुद्री जल मार्ग/ Inland Water Ways & Marine Water Ways

  • अंतर्देशीय जलमार्ग अर्थात वह जलमार्ग जोकि नदी नहर के माध्यम से देश के भौगोलिक सीमाओं के अंदर ही क्रियान्वित किए जाते है।
  • जबकि समुद्री जलमार्ग वह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होते हैं जो कि एक देश से दूसरे देश को समुद्री जलमार्ग के माध्यम से जोड़ते हुए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।


वायु मार्ग/ Air Transport

       
  • परिवहन का सर्वाधिक तीव्र यह माध्यम है।
  • इसके साथ साथी यह सबसे अधिक महंगा परिवहन साधन भी है।
  • वायु परिवहन की सर्वाधिक प्रमुख विशेषता यह है कि-
  1. यह एक ऐसा परिवहन माध्यम है जोकि दुर्गम से दुर्गम स्थान तक भी परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाता है तथा
  1. आपदा की स्थिति में य मनुष्य अथवा अन्य जीवो का जीवन बचाने भोजन जल वस्त्र तथा औषधियों का वितरण करने में उपयोगी सिद्ध होता है।

 

संचार/ Communication

         
  • एक उचित प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए वह माध्यम जिसके द्वारा संदेश को प्रेक्षक से प्राप्तकर्ता तक भेजा जाता है अथवा पहुंचाया जाता है उस प्रक्रिया को संचार कहते हैं।
  • संचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है की संप्रेक्षण सूचना अर्थात जो सूचना भेजी गई है वह प्रेक्षक/Sender और प्राप्तकर्ता/ Receiver दोनों की समझ में स्पष्ट हो।

👉समस्त पृष्ठ-लिंक-पृष्ठ-All-Pages-LINK-Page👀

 


कृत्रिम उपग्रह/ Artificial Satellite

      
  • उपग्रह, "वह खगोलीय पिंड होता है जोकि एक निश्चित कक्षा में निश्चित समय अंतराल के साथ ग्रह की परिक्रमा करता है"
  • इसी प्रक्रिया में जब "मानवीय बौद्धिक सृजन" के द्वारा, "एक ऐसा क्रातिम साधन जोकि ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करते हुए अन्वेषण या संचार की सुविधा उपलब्ध करवाता है कृत्रिम उपग्रह कहलाता है"।
  • वर्तमान समय में उपग्रह के माध्यम से वृहद स्तर पर संचार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जैसे कि-
  1. मोबाइल टेलीफोन के माध्यम से वार्तालाप करना
  2. यह इंटरनेट की सेवा अथवा
  3. D2H की सेवा उपलब्ध होना।
  • इसके साथ ही उपग्रहों के द्वारा
  1. खनिज संपदा का अन्वेषण करना
  2. भूमिगत जल की वास्तविक स्थिति अथवा अन्वेषण का कार्य करना
  3. वन संपदा का संरक्षण करना
  4. खनिज संपदा को खोजना अथवा
  5. मौसम का पूर्वानुमान लगाना उपग्रह क्रतिम  उपग्रह माध्यम से  जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें