रविवार, 21 सितंबर 2025

NCERT-भूगोल-कक्षा-06-अध्याय 05-भूमंडल किसे कहते हैं-वायुमंडल किसे कहते हैं-परिभाषा-वायुमंडल की परतें संरचना का चित्र-जल मंडल किसे कहते हैं?-जैव मंडल क्या है? चित्र-Biosphere-Meaning in Hindi !! Hindi mein -महाद्वीप किसे कहते हैं?- महाद्वीप कितने हैं- 7 महाद्वीप के नाम बताइए- जल मंडल क्या है किसे कहते हैं?- महासागर कितने हैं?-महासागर किसे कहते हैं नाम लिखिए- मारियाना ट्रेंच कहां स्थित है?-challenger deep kahan sthit hai- challenger deep kya hai- चैलेंजर डीप कितना गहरा है?- प्रशांत महासागर मैप - दंतु रित तट रेखा क्या हैं किसे कहते हैं?- हिंद महासागर की आकृति कैसी है?- हिंद महासागर कहां स्थित है? - बेरिंग जल संधि किसको जोड़ती है?- बेरिंग जल संधि on map- बेरिंग जल संधि किसको अलग करती है?- नाइट्रोजन गैस का महत्व बताइए- कार्बन डाइऑक्साइड गैस के दो उपयोग लिखिए

                       

                             प्रधान शब्दावली





भूमंडल / स्थल मंडल / Lithosphere




  • पृथ्वी को आंतरिक संरचना के आधार पर 3 परत में विभाजित किया गया है जिनके नाम केंद्र से पृथ्वी की सतह की ओर क्रमशाह

01-क्रोड(Core) ,

02-प्रवर (Mantle) एवं

03-सतह (Crust) हैं।

  • सतह एवं प्रभार का ऊपरी भाग आपस मिलकर एक नए ठोस भाग की रचना करते हैं तो इसे भुमंडल अथवा स्थलमंडल कहते हैं।


 

वायुमंडल /Atmosphere


      

  • पृथ्वी की सतह के चारों ओर विभिन्न प्रकार की गैसों का वह आवरण जो कि उसके गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह से चिपका रहता है वायुमंडल कहलाता है।

   👉 अन्य अध्ययन सामग्री के लिए साइटमैप देखें 👀

 

जल मंडल /Hydrosphere

  • सतह का वह भाग जहां

01-  महासागर,

02-  सागर,

03-  जलाशय,

04-  नदी,

05-  जलवाष्प एवं,

06-  हिम के रूप में जल की उपलब्धता होती है जलमंडल कहलाता है।


👉NCERT-भूगोल कक्षा-07 👀

 

जैव (जीवन) मंडल/ Biosphere



01-भूमंडल

02-वायुमंडल एवं

03-जल मंडल जिस एक सीमित क्षेत्र में परस्पर मिलकर जीवन उत्पन्न करते हैं जीवन मंडल कहलाता है।


👉समस्त पृष्ठ-लिंक-पृष्ठ-All-Pages-LINK-Page👀

 

पृथ्वी की सतह का मुख्य विभाजन/ the main division of earth crust

  • पृथ्वी की सतह को दो  श्रेणियों में विभाजित किया गया है

01-महादीप एवं

02-महासागरीय बेसिन।

 

महादीप एवं महासागरीय बेसिन / Continent and Ocean

  1. सतह के ठोस स्थलीय भाग को महाद्वीप तथा 
  2. बड़े भाग (71 %) पर मिलने वाले जलाशयों को महासागरीय बेसिन कहा जाता है।

 

पृथ्वी पर प्रमुख महाद्वीप/ The major continents of earth

 


आकार के अवरोही क्रम में महाद्वीपों के क्रमशः नाम।

01-  एशिया महाद्वीप

02-  अफ्रीका महाद्वीप

03-  उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

04-  दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

05-  अंटार्कटिका महाद्वीप

06-  यूरोपीय महाद्वीप एवं

07-  ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप।

 

   👉UPSC-भूगोल-सिविल-सेवा-मुख्य-परीक्षा-विगत-वर्ष-प्रश्न-उत्तर-लेखन👀


समुद्र तल की ऊंचाई / Elevation of sea level

 

  • समुद्र तल ऊंचाई को आधार माना गया है इसलिए इसकी ऊंचाई शून्य (00 मीटर) है।
  • ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पृथ्वी पर समुद्री तल एक समान ऊंचाई का रहता है।

 

एडमंड हिलेरी एंड तेनजिंग नोर्गे/ Edmund Hillary and tenzing norgay

    

  • एडमंड हिलेरी जो कि न्यूजीलैंड से थे एवं तेनजिंग नोर्गे जो कि भारतीय मूल के थे दोनों प्रथम बार वर्ष 1953 में 29 मई के दिन विश्व स्तर पर पहली बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे

जुंको ताबेई -&- बचेंद्री पाल / junko tabei and Bachendri Pal

  • जुको ताबेई जापान की वह पहली महिला जोकि 16 मई वर्ष 1975 को प्रथम बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंची।
  • बचेंद्री पाल भारत की प्रथम महिला जोकि 23 मई वर्ष 1984 को माउंट एवरेस्ट पर पहुंची। 

जल मंडल के घटक / Constituent of hydrosphere



01- महासागर

02- सागर

03- जलाशय           

04- भूमिगत जल

05- नदी

06- हिम एवं

07- जलवाष्प पृथ्वी पर जल मंडल के घटक हैं।



महा सागर जल का संचालन प्रकार / 
Forms of water movement

 

01-समुंद्री तरंग,

02-महासागरीय धाराएं एवं

03-ज्वार भाटा के माध्यम से महासागर का जल निरंतर संचलन करता रहता है।

 

प्रमुख महासागरों के क्रमशः नाम / Name of major oceans

 

  • अवरोही क्रम में महासागरों के नाम निम्नलिखित हैं

01-  प्रशांत महासागर

02-  अटलांटिक महासागर

03-  हिंद महासागर

04-  दक्षिणी महासागर एवं

05-  आर्कटिक महासागर।



 

मारियाना गर्त / Mariana Trench



  • गर्त एक V के आकार की भौगोलिक रचना है जोकि समुद्र की तली से नीचे की ओर बनती है।
  • इसके बनने का प्रमुख कारण प्लेट विवर्तनिकी की क्रिया है।
  • विश्व की सर्वाधिक गहरी गर्त "मारियाना गर्त/ ट्रेंच " है जो कि प्रशांत महासागर में एशिया महाद्वीप से पूर्व दिशा में मिलती है।
  • इसको "Challenger Deep" के नाम से भी जाना जाता है जोकि मारियाना ट्रेंच के दक्षिणतम बिंदु पर स्थित है।
  • यह मारियाना दीप समूह का भाग है जोकि 16 डिग्री उत्तर अक्षांश रेखा एवं 145 डिग्री पूर्व की देशांतर रेखा पर स्थित है।
  • इस गर्त की कुल गहराई 10950 मीटर से 11000 मीटर के मध्य है। 
  • यदि मानचित्रावली (Atlas) का अध्ययन करते हैं तो कुल गहराई लगभग 11000 मीटर अर्थात 11 किलोमीटर की है

प्रशांत महासागर के सीमा महाद्वीप/ continent having its coastline with Pacific Ocean




01- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

02- एशिया महादीप

03- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एवं

04- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप।


 

अटलांटिक महासागर के सीमा महादीप / Atlantic coastlines continents.

 

01-यूरोप महाद्वीप

02-अफ्रीका महाद्वीप पूर्वी सीमा पर तथा

03-उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एवं

04-दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पश्चिमी सीमा पर।

यह महासागर 'S' के आकार का है।

 

दंतुरित तट रेखा / Indented Coast line

   


  • अनाच्छादन एवं अपरदन की प्रक्रिया के कारण अटलांटिक महासागर की तटीय रेखा अत्यधिक गहरी हो गई है।
  • जिन्हें दंतू रित तट रेखा कहते हैं।
  • इस प्रकार की तट रेखा समुद्र तट से स्थल में अंदर की ओर बढ़ती है जोकि पोत आश्रय (Harbourएवं पत्तन (Portनिर्माण के लिए आदर्श प्राकृतिक स्थिति बनाता है।

 

हिंद महासागर की आकृति / Shape of Indian Ocean

 


  • हिंद महासागर एक त्रिभुजाकार महासागर है जिस के

01-पश्चिमी छोर पर अफ्रीका महाद्वीप,

02-उत्तरी छोर पर एशिया महादीप है तथा

03-पूर्वी छोर पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप स्थित है।



 

दक्षिणी महासागर / Southern Ocean

  • यह महासागर पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है एवं अपनी तटरेखा अंटार्कटिक महाद्वीप से बनाता है। 

आर्कटिक महासागर / Arctica Ocean

  • यह महासागर उत्तरी गोलार्ध में स्थित है एवं अपनी तटरेखा उत्तरी ध्रुव के चारों बनाता है।

जलसंधि एवं बेरिंग जल संधि / Strait & Bering strait



  • वह समुद्री मार्ग जोकि दो भिन्न सागर अथवा महासागर (जल पिंड/ Water Bodyको परस्पर जोड़ता है जल संधि कहलाता है।
  • बेरिंग की जलसंधि परस्पर आर्टिक महासागर ( Arctic Ocean ) एवं प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean) को जोड़ती है यह जलसंधि
  1. उत्तरी अमेरिका एवं
  2. एशिया महाद्वीप के मध्य स्थित है।
  3. यह जलसंधि अमेरिका को उत्तरी महाद्वीप की ओर से तथा रूस को एशिया महाद्वीप की ओर से पृथक करती है।


 


वायुमंडल के मंडलों के नाम / Name of Atmospheric layer

 

  • सतह से आसमान की ओर चलते हुए वायुमंडल के विभिन्न मंडल के नाम निम्नलिखित हैं-



01- सतह पर क्षोभ मंडल

02- समताप मंडल

03- मध्य मंडल

04- ऊष्मा मंडल एवं

05- बाह्य मंडल।

 

वायुमंडल संरचना / structure of atmosphere

 


  • वायुमंडल की संरचना नहीं लगभग

01-  78% नाइट्रोजन,

02-  21% ऑक्सीजन

03-  0.93% आर्गन तथा

04-  0.036% कार्बन डाइऑक्साइड मिलती है।

  • इस के साथ ही अत्यधिक सूक्ष्म मात्रा में         

05-  हाइड्रोजन

06-  हीलियम तथा

07-  अन्य गैसों के अंश भी मिलते हैं।

08-  जलवाष्प भी एक प्रमुख गैस घटक के रुप में उपस्थित रहती है जिसकी मात्रा समुद्र की सतह पर लगभग 1% की है।

 

नाइट्रोजन गैस की उपयोगिता।/ Utility of nitrogen gas. 

  • जीव घटक के जन्म एवं विकास में नाइट्रोजन गैस का प्रमुख योगदान है।
  • नाइट्रोजन के अभाव में पेड़ पौधे अमीनो अम्ल (Amino Acid) का उत्पादन ठीक प्रकार से नहीं कर पाते हैं जोकि उनकी कोशिका एवं तंतु निर्माण के लिए अत्यधिक आवश्यक है।

कार्बन डाई ऑक्साइड गैस की उपयोगिता/ utility of carbon dioxide gas

  1. तापमान जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है क्योंकि उपयुक्त तापमान पर ही जीवन की उत्पत्ति होती है।
  2. CO2का मुख्य कार्य वायुमंडल में ऊष्मा के स्तर को संतुलित बनाए रखना है।
  3. जब हम कृतिम संसाधनों का प्रयोग कर वायुमंडल में अनुपातिक मात्रा से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि करते हैं तो वह अधिक मात्रा में वायुमंडल में ऊष्मा का अवशोषण करती है।
  4. परिणाम स्वरूप वायुमंडल के तापमान में वृद्धि होती है ।
  5. यही भूमंडलीय तापन के रूप में हमारे समक्ष आता है जिसे हम ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं।

जीवन मंडल में प्राणिय जगत के वर्ग / categories of living organisms Biosphere

01-  जंतु जगत एवं

02-  पादप जगत।



NCERT-भूगोल-कक्षा-06-अध्याय-02 !! अक्ष किसे कहते हैं? !! Axis meaning in Hindi !! विषुवत रेखा की लंबाई !! विषुवत रेखा की लंबाई !! उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्द्ध !! अक्षांश रेखा देशांतर रेखा कितनी होती है !! !! किसे कहते हैं !! उत्तरी दक्षिणी अक्षांश !! पृथ्वी का अक्षीय झुकाव कितना है !! उष्णकटिबंधीय शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र किसे कहते हैं यह क्या होता है? !! Prime Meridian in Hindi !! प्रधान मध्याह्न रेखा किसे कहते हैं?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अमेरिका की वेनेजुएला पर सैन्य कार्यवाही एवं भू-राजनीतिक तनाव ! मध्य पूर्व एशिया के बदलते राजनीतिक समीकरण ! Venezuela action and middle east in hindi ! Greater Israel ! Strait of Hormuz ! इजरायल-ईरान संघर्ष

  👉 समस्त पृष्ठ-लिंक-पृष्ठ - All-Pages- LINK-Page 👀 उपर्युक्त चित्र के माध्यम से हम जान पाते हैं कि  वर्तमान में अमेरिका विश्व का सबसे बड़...